साइंस क्विज में ऋग्वेद हाउस प्रथम
शिक्षा भारती विद्या निकेतन में इंटर हाउस साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद हाउस के विद्यार्थियों ने भाग लिया। क्विज में पासिंग, नॉन-पासिंग, इमेज-बेस्ड और रैपिड फायर राउंड करवाए गए। कड़े मुकाबले...
शिक्षा भारती विद्या निकेतन में इंटर हाउस साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद हाउस के विद्यार्थियों ने भाग लिया। क्विज में पासिंग, नॉन-पासिंग, इमेज-बेस्ड और रैपिड फायर राउंड करवाए गए। कड़े मुकाबले में ऋग्वेद हाउस ने 17 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यजुर्वेद हाउस 16 अंकों के साथ दूसरे, अथर्ववेद हाउस 15 अंकों के साथ तीसरे तथा सामवेद हाउस 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। विद्यालय के चेयरमैन कुलदीप सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। प्रिंसिपल जितेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। अंत में चेयरमैन कुलदीप सिंह, प्रिंसिपल जितेन्द्र सिंह और वाइस प्रिंसिपल अमरदीप भारद्वाज ने विजेता ऋग्वेद हाउस को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

