Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ग्रुप-सी पदों पर भर्ती : नहीं बढ़ेगी आवेदन की आखिरी तारीख

हरियाणा में ग्रुप-सी के 3112 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को लेकर हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने अभ्यर्थियों को बड़ी चेतावनी जारी की है। आयोग ने साफ कर दिया है कि ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

हरियाणा में ग्रुप-सी के 3112 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को लेकर हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने अभ्यर्थियों को बड़ी चेतावनी जारी की है। आयोग ने साफ कर दिया है कि ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी की रात 11 बजकर 59 मिनट तक ही रहेगी। इसे किसी भी सूरत में नहीं बढ़ाया जाएगा। साथ ही, आवेदन में गलती सुधारने के लिए करेक्शन विंडो भी नहीं खुलेगी।

आयोग चेयरमैन हिम्मत सिंह ने ‘एक्स’ पर स्पष्ट किया कि उम्मीदवार बिना जल्दबाजी किए, पूरे आवेदन को पढ़कर ही सबमिट करें, क्योंकि बाद में कोई सुधार का मौका नहीं मिलेगा। विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत जारी भर्ती अभियान में हजारों उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं। आयोग ने देखा है कि आवेदक अक्सर अधूरी जानकारी पढ़कर आवेदन कर देते हैं, जिसके चलते आगे दस्तावेज़ सत्यापन या परीक्षा के दौरान दिक्कत आती है।

Advertisement

इस बार आयोग ने साफ कर दिया है कि एहतियात की पूरी जिम्मेदारी उम्मीदवार की ही होगी। चेयरमैन ने कहा कि सभी अभ्यर्थी नोटिफिकेशन को शुरूआत से अंत तक पढ़ें, तभी आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि हरियाणा सीईटी फेज-2 के तहत इस भर्ती में किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार को एक रुपये तक की फीस नहीं देनी पड़ेगी। यानी सभी वर्गों को बराबर मौका और समान सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Advertisement

कौन होंगे आवेदन के पात्र

इस भर्ती में शामिल पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के हिसाब से अलग-अलग तय की गई है, जिसमें 10+2, आईटीआई, डिप्लोमा सहित कई तकनीकी योग्यताएं शामिल हैं। आयु सीमा 18 से 42 वर्ष वर्ष रहेगी। उम्मीदवार को हिंदी या संस्कृत का ज्ञान होना आवश्यक है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। यहां बता दें कि महिलाओं व एससी सहित कुछ कैटेगरी में आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट के नियम हैं।

Advertisement
×