रमेश कुमार बने अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के जिला प्रधान
अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ जिला कुरुक्षेत्र का अधिवेशन संपन्न हुआ। इस मौके पर मंच का संचालन जिला सचिव गुलजार सिंह ने किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मवीर संधू ने की और रिपोर्ट का बयोरा दिया।...
अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ जिला कुरुक्षेत्र का अधिवेशन संपन्न हुआ। इस मौके पर मंच का संचालन जिला सचिव गुलजार सिंह ने किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मवीर संधू ने की और रिपोर्ट का बयोरा दिया। जिलाध्यक्ष कर्मवीर ने पुरानी जिला कार्यकारिणी भंग की और नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस मौके पर रमेश कुमार बाबैन को अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ कुरुक्षेत्र का जिला प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं, उपाध्यक्ष -विक्रम चढ़ूनी, बलजिंदर सिंह, जिला सचिव- गुलजार सिंह, सह सचिव- राजू मथाना, जितेंद्र मोर, जिला कोषाध्यक्ष- श्याम कुमार, सह कोषाध्यक्ष- राजीव, विकास, संगठनकर्ता जगमेल सिंह लाडवा, प्रेस सचिव -कृष्ण मथाना, सुनील बाबैन सलाहकार-सुखचैन सिंह, कुलबीर मथाना, कार्यकारी सदस्य- मनीष, संदीप इस्माईलाबाद, जितेंद्र वड़ैच, रामकुमार, कुलदीप शाहबाद शाहबाद, तलविंदर को सदस्य नियुक्त किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त जिला प्रधान रमेश कुमार ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाने का काम करूंगा।
