रजत अलग बने सीए एसोसिएशन के अध्यक्ष
सीए एसोसिएशन एनआईआरसी की यमुनानगर शाखा की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में सीए रजत अलग को शाखा का अध्यक्ष, मधुसूदन को उपाध्यक्ष, अमित शर्मा को सचिव, अभिषेक सैनी को कोषाध्यक्ष तथा सैयम...
सीए एसोसिएशन एनआईआरसी की यमुनानगर शाखा की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में सीए रजत अलग को शाखा का अध्यक्ष, मधुसूदन को उपाध्यक्ष, अमित शर्मा को सचिव, अभिषेक सैनी को कोषाध्यक्ष तथा सैयम मदान एवं विनेय गोयल को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। नव-नियुक्त अध्यक्ष रजत अलग ने अपने संबोधन में कहा कि वे शाखा को नये मुकाम तक पहुंचाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सीए सदस्यों एवं विद्यार्थियों के हित में शैक्षणिक, प्रोफेशनल एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित करना रहेगा, जिससे शाखा की पहचान और सशक्त हो सके। इस अवसर पर रजत गुप्ता, सुमित चड्ढा, अमित कश्यप, मनिंदर सिंह, सुरेंद्र कौशल, अनुज जिंदल, अनुपम गुप्ता, रमन राजदेव, पारस भाटिया, गौतम गुप्ता, संजीव बिजलान, संजीव भाटिया, अश्विनी भारद्वाज तथा तरुण कापिल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

