Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

बरसात ने खोली भाजपा सरकार के विकास के दावों की पोल : आदर्श पाल

आम आदमी पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य आदर्श पाल सिंह ने मंगलवार को जगाधरी के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बरसात ने एक बार फिर शहर की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी में जलभराव का जायजा लेते आप नेता आदर्श पाल सिंह। -हप्र
Advertisement

आम आदमी पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य आदर्श पाल सिंह ने मंगलवार को जगाधरी के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बरसात ने एक बार फिर शहर की बदहाल व्यवस्था और विकास के दावों की पोल खोल दी है।

आदर्श पाल ने कहा कि मेटल और प्लाइवुड उद्योग के लिए देश-विदेश में पहचान रखने वाले जगाधरी की सड़कों, दुकानों और घरों में बरसाती पानी भर गया है। इससे दुकानदारों और आम लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। झंडा चौक पर स्कूल की छुट्टी के समय बच्चे घुटनों तक भरे पानी से होकर गुजरने को मजबूर थे। उनके स्कूल बैग और यूनिफॉर्म तक पानी में भीग गए।

Advertisement

उन्होंने पूर्व मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर और स्थानीय विधायक अकरम खान पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक सत्ता और जिम्मेदारी में रहने के बावजूद शहर की जलभराव, खराब सड़कों और सीवरेज जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बरसात से पहले नालों और सीवरेज की प्रभावी सफाई नहीं कराई गई।

Advertisement

आदर्श पाल ने कहा कि हर वर्ष बरसात में यही हालात पैदा होते हैं। जनता को अब अपने जनप्रतिनिधियों से विकास के दावों का हिसाब मांगना चाहिए। इस अवसर पर आप जिला अध्यक्ष राहुल भान, इंदराज मथाना, मानिक सेठी सहित दुकानदार मौजूद रहे।

Advertisement
×