Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता : बराला

राज्यसभा सांसद ने दनौदा में नवनिर्मित अत्याधुनिक पुस्तकालय का किया अवलोकन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नरवाना के गांव दनौदा में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला को सम्मानित करते सर्वजातीय बिनैण खाप के पदाधिकारी। -निस
Advertisement

ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं और अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाने की दिशा में गांव दनौदा में सर्वजातीय बिनैण खाप द्वारा तैयार करवाया गया अत्याधुनिक पुस्तकालय एक महत्वपूर्ण पहल है। यह बात राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने सोमवार को गांव दनौदा पहुंचकर नवनिर्मित पुस्तकालय का अवलोकन करने उपरांत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने पुस्तकालय में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करवायी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा इसके निर्माण से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

Advertisement

राज्यसभा सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित संसाधन, मार्गदर्शन और अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सुविधाजनक और शांत वातावरण मिलने से वे अपनी पढ़ाई पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर सकेंगे तथा प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी में भी उन्हें लाभ मिलेगा। राज्यसभा सांसद ने पुस्तकालय में विद्यार्थियों के बैठने, अध्ययन व्यवस्था, रोशनी, पंखों, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। राज्यसभा सांसद ने अत्याधुनिक पुस्तकालय में आवश्यक रखरखाव के लिए अतिरिक्त पांच लाख रुपए देने की भी घोषणा की।

Advertisement

सर्वजातीय बिनैण खाप के प्रधान रघुवीर नैन ने राज्यसभा सांसद का स्वागत करते हुए कहा कि समाज व खाप को उनका सहयोग हमेशा मिलता रहा है। इस पुस्तकालय के निर्माण में भी उनका आर्थिक सहयोग यानी 21 लाख रुपए की सराहनीय मदद मिली। उन्होंने बताया कि दोमंजिला पुस्तकालय में एक साथ करीब 160 विद्यार्थियों के बैठकर अध्ययन करने की व्यवस्था की गई है। पहली मंजिल पर लगभग 60 विद्यार्थियों तथा दूसरी मंजिल पर करीब 100 विद्यार्थियों के बैठने की सुविधा होगी। पुस्तकालय में पर्याप्त रोशनी, पंखे और सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवायी जाएंगी। उन्होंने युवाओं का भी आह्वान किया कि वे संस्कारयुक्त शिक्षा प्राप्त कर समाज और राष्ट्र के निर्माण में सहयोगी बने।

इस अवसर पर सर्वजातीय बिनैण खाप के उपप्रधान भगत सिंह, बलवान नैन, बलबीर नैन, रामनिवास शर्मा, बलजीत फौजी, राममेहर, सरपंच किताबो देवी, जोगिंदर, राजेंद्र मल्लू, कुलदीप कमांडो, कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक बिंदर दनौदा, सुरेश दनौदा, एडवोकेट मनदीप चहल, बिनैण खाप के अन्य सभी तपा के प्रधान, राज्यसभा सांसद के निजी सहायक कृष्ण नैन सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Advertisement
×