प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम से देशवासियों को किया एकजुट : निखिल मदान
विधायक निखिल मदान ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण को बूथ-61 सेक्टर-15 पर कार्यकर्ताओं संग सुना। विधायक ने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) व डिजिटल अरेस्ट समेत...
विधायक निखिल मदान ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण को बूथ-61 सेक्टर-15 पर कार्यकर्ताओं संग सुना। विधायक ने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) व डिजिटल अरेस्ट समेत कई विषयों पर विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया। उनका कार्यक्रम देशवासियों को जागरूक करने में कारगर साबित होगा।
विधायक मदान ने बताया कि रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में आयोजित ग्लोबल समिट, कृत्रिम बुद्धिमत्ता की सहायता से प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण, विदेशी टीमों के लिए खेल रहे भारतीय मूल के टी-20 खिलाडिय़ों की उपलब्धियों, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, डिजिटल अरेस्ट जैसी ठगी से सावधान रहने, अन्नदाता किसानों द्वारा पारंपरिक एवं आधुनिक तकनीकों के समन्वय से खेती तथा परीक्षा पे चर्चा जैसे प्रेरक विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
निखिल मदान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मन की बात के माध्यम से न केवल एकजुट किया है बल्कि हर महीने नये विचारों के साथ समाज को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम दुनियाभर में एक लोकप्रिय मंच बन चुका है, जिसके माध्यम से नवाचार और समाज में बदलाव पर आधारित चर्चा होती है।

