बार काउंसिल सदस्य चुने जाने पर प्रताप सिंह को दी बधाई
पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के सदस्य पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप सिंह के लगातार पांचवीं बार निर्वाचित होने पर यहां वकीलों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। प्रताप सिंह की जीत की खबर जैसे ही यहां पहुंची तो छुट्टी...
पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के सदस्य पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप सिंह के लगातार पांचवीं बार निर्वाचित होने पर यहां वकीलों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। प्रताप सिंह की जीत की खबर जैसे ही यहां पहुंची तो छुट्टी होने के बावजूद वकील बार परिसर पहुंचे और अपनी खुशी का इजहार किया। आपको बता दें कि प्रताप सिंह एक दफा बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के चेयरमैन रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे दो बार एडिशनल एडवोकेट जनरल और बार काउंसिल आफ इंडिया के सदस्य भी रह चुके हैं। वे इस समय भी ऑल इंडिया बार एसोसिशन के सचिव हैं। लगातार पांचवीं बार जीत हासिल करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। कैथल बार एसोसिएशन के साथ उनका विशेष लगाव रहा है। यहां के वकीलोंं ने प्रताप सिंह को इस शानदार जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राजेन्द्र ढुल, पीएल भारद्वाज, रणबीर पाराशर, वेद प्रकाश ढुल, बलजिंद्र मलिक सहित एडवोकेट रश्मि ढुल, सत्यपाल काला, सुरेन्द्र रांझा, प्रदीप हरित, धर्मबीर सिंह, बलजीत मोर, संजीव मुदगिल, मनोज कालिया, संदीप ढुंढवा, जगदीप ढुल, संजीव सैनी, केसी ठाकुर, गुरदेव सिंह चंदाना, सूबे सिंह, चरण सिंह, प्रगतिशील किसान अंग्रेज सिंह गुराया आदि ने प्रताप सिंह को बधाई दी है।

