राजीव गांधी महाविद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
उचाना-राजीव गांधी महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय के सभी विद्यार्थियों...
उचाना-राजीव गांधी महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विज्ञान के विभिन्न आयामों को आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणवीर कौशल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन को सरल, सशक्त और प्रगतिशील बनाने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मोनिका (फिजिक्स), पूनम (केमिस्ट्री) एवं अंजली (जूलॉजी) के मार्गदर्शन में किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, अंतरिक्ष अनुसंधान, तकनीकी विकास, स्वास्थ्य एवं नवाचार जैसे विषयों पर उत्कृष्ट पोस्टर तैयार किए। प्रतियोगिता के परिणामों में सीतू ने प्रथम स्थान, काजल ने द्वितीय स्थान तथा कनिका और कोमल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कुमार अनिल, डॉ. मनजीत, डॉ. रीतिका, डॉ. भतेरी मौजूद रहे।

