Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Police Criminal Encounter: हथीन एवीटी स्टाफ की बदमासो से मुठभेड़ , एक पुलिस कर्मी सहित दो को गोली लगी, चार आरोपी अरेस्ट, एक फरार

Police Criminal Encounter: हथीन एवीटी स्टाफ की बदमासो से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हुआ है। बदमासों की तरफ से की गई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। घायल सहित चार आरोपियों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फाइल फोटो
Advertisement

Police Criminal Encounter: हथीन एवीटी स्टाफ की बदमासो से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हुआ है। बदमासों की तरफ से की गई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। घायल सहित चार आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है जबकि एक फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने रायबल नुमा पोना 12 बोर, कट्टा 315 बोर, पिस्टल व भारी मात्रा में कारतूस तथा यूपी नंबर की बलेनो कार बरामद की है। आरोपी हत्या, लूट व डकैती जैसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे ।

हथीन एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक गुलिया ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के इटावा से एक बलेनो कार में 4-5 हथियारबंद युवक सवार होकर पलवल आ रहे हैं। ये बदमाश पलवल या केएमपी के रास्ते किसी बड़ी हत्या, लूट या डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए अपने अन्य साथियों से मिलने की योजना बना रहे थे।

Advertisement

सूचना पर पीएसआई दीपक गुलिया के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर मो. यासीर, एएसआई वीरेंद्र, एएसआई पवन व अन्य जवानों की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने निजी और सरकारी वाहनों की मदद से KMP चढ़ाई के पास जाल बिछाया। जैसे ही संदिग्ध ग्रे रंग की बलेनो कार वहां पहुंची, पुलिस टीम ने उसे घेरने का प्रयास किया।

Advertisement

पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने होडल की तरफ गाड़ी भगा दी। पुलिस टीम ने पीछा कर मुंडकटी चौक पर नाकाबंदी कर गाड़ी को रुकवाया। जब पुलिस कर्मी सिपाही ने गाड़ी की खिड़की खोलने की कोशिश की, तो कार सवार एक बदमाश ने उन पर सीधे गोली चला दी, जो सिपाही के बाएं पैर में लगी।

इसके बाद बदमाश नाकाबंदी तोड़कर मरोली रोड की तरफ भागे। पुलिस ने पीछा जारी रखा। आगे जाकर बदमाशों की कार का टायर फटने से गाड़ी रुक गई। गाड़ी से उतरकर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जो सरकारी गाड़ी के साइड शीशा व बोनट में लगी।

पुलिस टीम ने अपनी आत्मरक्षा और बदमाशों को काबू करने के लिए जवाबी फायरिंग की। जबावी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया। अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जबकि पुलिस ने घेराबंदी कर घायल सहित कुल 4 बदमाशों को हथियार समेत दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यूपी के जिला इटावा निवासी अकरम, कृष्ण, आलोक परिहार व माधव गुप्ता के तौर पर की गई है। माधव गुप्ता मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ है । फरार आरोपी विपुल द्विवेदी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे और बलोनो कार से राइफलनुमा पोना (12 बोर), कट्टा 315 बोर, देसी पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस व 12 खाली खोल बरामद किए हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक माधव गुप्ता के खिलाफ लूट, डकैती , अपहरण, जानलेवा हमला,गैंगस्टर एक्ट के तहत 25, आलोक उर्फ राहुल ठाकुर पर गैंगस्टर एक्ट, एक्सटॉर्शन, धोखाधड़ी, लूट के तहत 4 तथा अकरम के खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं।

Advertisement
×