Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पीएनबी ऑफिसर्स एसोसिएशन का अधिवेशन

पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (हरियाणा स्टेट) का छठा अधिवेशन शनिवार को एक निजी टूरिस्ट रिजॉर्ट में आयोजित किया गया। अधिवेशन में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से आए 250 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
यमुनानगर में पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित एसोसिएशन के सदस्य। -हप्र
Advertisement

पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (हरियाणा स्टेट) का छठा अधिवेशन शनिवार को एक निजी टूरिस्ट रिजॉर्ट में आयोजित किया गया। अधिवेशन में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से आए 250 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण कुमार ने किया। मुख्य अतिथि डीजीएम चंडीगढ़ सिकंदर पाल रहे। अधिवेशन एआईपीएनबीओएफ के अध्यक्ष कामरेड सुशील कटारिया की देखरेख में हुआ। कामरेड आरके शौकीन ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। अधिकारियों ने बैंकों के निजीकरण का विरोध करते हुए कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनका निजीकरण जनहित के खिलाफ है। इसके अलावा पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने, मेडिकल एरियर का 100 प्रतिशत री-इंबर्समेंट सुनिश्चित करने, नये लेबर कोड का बहिष्कार करने तथा डे एंड चेक की बाध्यता समाप्त करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि बैंक अधिकारियों पर लगातार बढ़ते कार्यभार और दबाव को देखते हुए कार्य परिस्थितियों में सुधार आवश्यक है। अधिवेशन के पश्चात हरियाणा इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इसमें सुशील कटारिया को महासचिव तथा सुदीप दूहन को प्रधान चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और बैंक के व्यवसाय को बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पीएनबी ऑफिसर्स एसोसिएशन हरियाणा के चेयरमैन जीएस ओबराय, रिसेप्शन कमेटी चेयरमैन आरके शौकीन, प्रधान सुदीप दूहन, एआईपीएनबी चेयरमैन एनके त्रिवेदी, डीजीएस प्रदीप, डीजीएस जतिंद्र मल्होत्रा, महासचिव संदीप कश्यप, सर्कल हेड राकेश अरोड़ा, अनुज वर्मा, डीजीएम सुरेश शर्मा, एजीएम अनिल बाली, केडी अग्रवाल, सुरेश और रवि रंजन सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×