Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

PM Surya Ghar Yojana : छतों पर चमका हरियाणा, देशभर में बजा डंका; सोलर मिशन में तीन राष्ट्रीय सम्मान

‘पीएम सूर्य घर’ योजना में शानदार प्रदर्शन, आवेदन से लेकर इंस्टॉलेशन तक हरियाणा ने बनाई अलग पहचान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

PM Surya Ghar Yojana : हरियाणा अब केवल कृषि और औद्योगिक विकास ही नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा क्रांति का भी अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा है। ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना’ के तहत राज्य ने ऐसा प्रदर्शन किया है कि केंद्र सरकार ने उसे एक नहीं, बल्कि तीन राष्ट्रीय सम्मान देने का फैसला किया है। 4 जून को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘पीएम सूर्य घर के दो वर्ष : एक करोड़ छतों तक सौर ऊर्जा का विस्तार’ में हरियाणा को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा।

हरियाणा सरकार के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों (यूएचबीवीएन और डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि मई 2026 में चलाए गए ‘मंथ ऑफ सोलर’ अभियान में राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा का चयन ‘पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड’ के लिए किया गया है।

Advertisement

राज्य ने 17 हजार 142 उपभोक्ता आवेदन प्राप्त कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 11 हजार 983 सोलर इंस्टॉलेशन के साथ दूसरा स्थान और 12 हजार 514 डिस्कॉम निरीक्षणों के आधार पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि हरियाणा में सौर ऊर्जा को लेकर लोगों का भरोसा और भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

Advertisement

अनिल विज की निगरानी में तेज हुई सोलर क्रांति

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में बिजली निगमों और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग ने योजना के क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी। नियमित समीक्षा बैठकों, फील्ड मॉनिटरिंग और अधिकारियों को दिए गए स्पष्ट दिशा-निर्देशों का असर अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देने लगा है। केंद्रीय मंत्रालय ने भी अपनी सराहना में कहा है कि यह सफलता हरियाणा सरकार, ऊर्जा विभाग, हरियाणा अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी, यूएचबीवीएन, डीएचबीवीएन तथा जमीनी स्तर पर काम कर रहे अधिकारियों और क्रियान्वयन एजेंसियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

2.20 लाख सोलर छतों का लक्ष्य, 86 हजार का आंकड़ा पार

फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का उद्देश्य मार्च 2027 तक देशभर में एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करना है। हरियाणा इस मिशन में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य में अब तक 86 हजार 152 रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं, जबकि सरकार ने मार्च 2027 तक 2 लाख 20 हजार सोलर सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है।

Advertisement
×