पीएमश्री विद्यालय उझाना बना ओवरऑल चैंपियन
खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उझाना ओवरऑल चैंपियन बना है। नरवाना के नवदीप स्टेडियम में पीएमश्री विद्यालयों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उझाना...
खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उझाना ओवरऑल चैंपियन बना है। नरवाना के नवदीप स्टेडियम में पीएमश्री विद्यालयों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उझाना के कक्षा 6 से आठवीं में 100 मीटर दौड़ में लक्की, 200 वर्ग मीटर दौड़ में रवि एवं 400 मीटर दौड़ में मोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार लांग जंप में मोहित, हाई जंप में कुणाल तथा प्रीत, प्रतीक, लक्की व रवि ने 100 गुना 4 मीटर रिले दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह नवमी से 12वीं में 200 मीटर दौड़ में कृष, अंकुश ने शॉट पुट में व कृष ने चार गुना 100 रिले दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उक्त छात्रों ने शारीरिक प्रवक्ता मनदीप सिंह एवं पुष्पेंद्र सिंह पीटीआई के नेतृत्व में छात्रों ने नरवाना में खेलों में भाग लिया। छात्रों के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मित्तल, सरपंच ने सभी विजेता खिलाड़यों एवं सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। प्रतियोगिता में नरवाना खंड के सभी पीएमश्री स्कूल उझाना, भाणा ब्राह्मण, नरवाना व पीपलथा विद्यालयों के कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

