Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

PM Modi Jind Visit : पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए सख्त आदेश,17 जुलाई को फतेहाबाद रहेगा नो-फ्लाइंग जोन

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जींद दौरे के मद्देनजर फतेहाबाद को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

PM Modi Jind Visit : जिला मजिस्ट्रेट डॉ. विवेक भारती ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जींद दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 तथा ड्रोन नियम, 2021 के नियम-24 के तहत जिला फतेहाबाद में 17 जुलाई को ड्रोन सहित सभी प्रकार के मानव रहित हवाई यंत्र उड़ाने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही जिले को उक्त अवधि के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

जारी आदेशों के अनुसार ड्रोन, ग्लाइडर, रिमोट कंट्रोल्ड एयरक्राफ्ट, फ्लाइंग कैमरा, हेलीकैम तथा अन्य हवाई उपकरणों के उपयोग पर रोक रहेगी।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह प्रतिबंध हरियाणा पुलिस, सेना, वायुसेना तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकृत सरकारी एजेंसियों के मानव रहित हवाई उपकरणों पर लागू नहीं होगा।

Advertisement

जिला मजिस्ट्रेट ने आमजन से अपील की है कि वे आदेशों का पूर्ण पालन करें। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 एवं अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 17 जुलाई, 2026 से प्रधानमंत्री के जींद जिले से प्रस्थान तक प्रभावी रहेगा।

Advertisement

Advertisement
×