Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

खिलाड़ियों का गांव बापा में जोरदार अभिनंदन

ओडिशा के राउरकेला में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय जूनियर टेपबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली टीम का गांव बापा में जोरदार अभिनंदन किया गया। गांव के सरपंच परमजीत सिंह पम्मा ने सभी को पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया। इस...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रादौर के गांव बापा में खिलाड़ियों को सम्मानित करते ग्रामीण। -निस
Advertisement

ओडिशा के राउरकेला में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय जूनियर टेपबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली टीम का गांव बापा में जोरदार अभिनंदन किया गया। गांव के सरपंच परमजीत सिंह पम्मा ने सभी को पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सरपंच परमजीत सिंह पम्मा व टीम के कोच जितेंद्र जीतू बापा ने बताया कि गांव की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश, जिले, ब्लॉक व गांव का नाम रोशन किया है। प्रदेश की जूनियर लड़कियों की टीम में फ्रैंड्स क्लब साढौरा की खिलाड़ी तनिक्शा कश्यप, हरमनी पाल, हर्षिता पाल बापा व कोमल पोटली ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में प्रदेश की टीम ने उपविजेता बनकर रजत पदक हासिल किया। प्रदेश की जूनियर क्रिकेट टीम में भी फ्रैंड्स क्लब बापा के 5 खिलाड़ी अक्सराज डेरा पासी, पारस डेरा पासी, विक्रांत दामला, अनिश पूर्णगढ़, वंश मेहरा शामिल रहे। इस अवसर पर सरपंच परमजीत सिंह पम्मा, महंत बंद्रीनाथ, दरोगा साहनी, राजेश, अनिल आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×