Pihowa News: पृथु पार्क में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव, झूले-गीत और रंगारंग कार्यक्रमों से गूंजा माहौल
पृथु वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में हरियाली तीज महोत्सव पृथु पार्क में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में भारी भीड़ जुटी जिसका रंगारंग कार्यक्रम रात तक जारी रहा। हरियाली तीज महोत्सव का शुभारंभ करते हुए भाजपा नेता जय...
पृथु वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में हरियाली तीज महोत्सव पृथु पार्क में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में भारी भीड़ जुटी जिसका रंगारंग कार्यक्रम रात तक जारी रहा।
हरियाली तीज महोत्सव का शुभारंभ करते हुए भाजपा नेता जय भगवान शर्मा ने कहा कि हरियाली तीज हरियाणा वासियों का एक बहुत बड़ा त्यौहार है। मन में उल्लास हर्ष खुशी के साथ-साथ नन्हे बच्चों से लेकर कन्याएं युवतियों महिलाएं सभी खुशी में झूला डालकर गीत गाकर मनोरंजन करते हुए झूला झूलने का आनंद लेती है। झूला त्यौहार का अभिन्न अंग है। फिरनी घेवर जैसी मिठाई वर्ष में एक ही बार मिलती है। भाई बहन पिता पुत्री का स्नेह कोथली का मानसम्मान की खुशी बताई नहीं जा सकती। हर और हरियाली नया उल्लास पैदा करती है। हरियाली तीज पर ही मां पार्वती मां गौरी का भी पूजन किया जाता है।
पृथु वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान रोहित शर्मा ने बताया की रंगारंग कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के स्कूली बच्चों के साथ-साथ अनेक गायको ने भाग लिया। समारोह में पदम श्री अवार्ड से विभूषित महावीर गुड्डू ने भी अपने भजनों के माध्यम से मनोरंजन किया।
महोत्सव में पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि सैमसंग पेपर मिल के एमडी प्रदीप सैनी डायरेक्टर पवन शर्मा डॉक्टर अवनीत बडेच डॉक्टर सतीश सैनी कमलजीत कौर विशाल चावला पार्षद जयपाल कौशिक रविकांत कौशिक विकास चोपड़ा याेगेश लक्की मुकट बिहारी शर्मा वरुण अत्री सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और महिलाओं ने भाग लिया।

