Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Panipat News: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने साइकिल से पहुंचकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ऐतिहासिक अवसर का सीधा प्रसारण पानीपत प्रशासन की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ऐतिहासिक अवसर का सीधा प्रसारण पानीपत प्रशासन की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जबकि समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना और पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज भी मौजूद रहे।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और विधायक मनमोहन भड़ाना साइकिल से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो लाभार्थियों को उनके नए आवास की प्रतीकात्मक चाबियां भी भेंट की गईं।

Advertisement

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि 17 जुलाई 2026 का दिन देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि जैसे देश में पहली रेलगाड़ी के मुंबई (तत्कालीन बॉम्बे) से ठाणे तक चलने का इतिहास पढ़ाया जाता है, उसी प्रकार अब भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के जींद से सोनीपत तक चलने का इतिहास भी आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 'विकसित भारत-2047' के लक्ष्य की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। सरकार ने वर्ष 2030, 2035, 2040 और 2047 तक के लिए चरणबद्ध विकास का स्पष्ट विजन तैयार किया है। इसी सोच के तहत देश में आधुनिक परिवहन, हरित ऊर्जा, अनुसंधान, नवाचार और विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे का विकास किया जा रहा है।

महिपाल ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरदर्शी नेतृत्व वाले नेता हैं। वे किसी भी योजना को पहले गहराई से समझते हैं और फिर उसे पूरी ताकत के साथ धरातल पर उतारते हैं। केंद्र और राज्य सरकार की पूरी टीम उनके विजन को साकार करने के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है।

खेलों का उल्लेख करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने खेल नर्सरियों का व्यापक विस्तार किया है और स्कूल स्तर से ही खिलाड़ियों को तैयार करने की मजबूत व्यवस्था बनाई गई है। सरकार की नई खेल नीति खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले ओलंपिक खेलों में भारत पहले से कहीं अधिक स्वर्ण पदक जीतकर दुनिया में अपनी नई पहचान बनाएगा।

उन्होंने कहा कि जिन खेलों को पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्याप्त पहचान नहीं मिलती थी, उन्हें भी आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने गंभीर प्रयास किए हैं। गांवों और शहरों के स्टेडियमों में खिलाड़ी पूरी मेहनत से अभ्यास कर रहे हैं और उनका एकमात्र लक्ष्य देश के लिए पदक जीतना है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार खेल संस्कृति को और मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे युवाओं को खेलों के माध्यम से बेहतर भविष्य मिल सके।

Panipat News: हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत देश के लिए ऐतिहासिक कदम मनमोहन भड़ाना

Panipat News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद समालखा के विधायक मनमोहन सिंह भड़ाना ने इसे भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जहां आधुनिक हाइड्रोजन तकनीक विकसित की जा रही है।

भड़ाना ने कहा कि जींद से सोनीपत के बीच हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन केवल एक शुरुआत है। आने वाले समय में इस तकनीक का विस्तार पूरे देश में किया जाएगा। इससे ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और गल्फ व अरब देशों पर ईंधन के लिए निर्भरता कम होगी। उन्होंने कहा कि जब देश में ही आधुनिक तकनीक विकसित होगी और उत्पादन होगा तो वैश्विक संकट या आपूर्ति प्रभावित होने जैसी परिस्थितियों का असर भी कम पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार नई तकनीकों को अपनाकर दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है और यह उपलब्धि प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व का विषय है।

खेलों के संबंध में पूछे गए सवाल पर विधायक भड़ाना ने कहा कि केवल समालखा ही नहीं, बल्कि पूरा हरियाणा खेलों के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की 'खेलो इंडिया' जैसी योजनाओं से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और प्रोत्साहन मिल रहा है।

भड़ाना ने कहा कि वर्ष 2030 के कॉमनवेल्थ खेलों और वर्ष 2036 में भारत में ओलंपिक आयोजित कराने के प्रयासों से देश के खिलाड़ियों को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा इन खेलों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगा और देश को गौरवान्वित करेगा।

Advertisement
×