Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Panipat News : कांवड़ यात्रा को लेकर हरियाणा-उत्तर प्रदेश प्रशासन अलर्ट, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए बनाई संयुक्त रणनीति

पानीपत उपायुक्त कैंप ऑफिस में हुई पानीपत के डीसी व एसपी और यूपी के शामली जिला के डीएम व एसपी सहित शीर्ष अधिकारियों की मीटिंग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पानीपत के DC, SP और शामली के DM , SP और अन्य अधिकारी
Advertisement

Panipat News : श्रावण कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम को डीसी कैंप कार्यालय में पानीपत एवं शामली प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यातायात संचालन, कांवड़ शिविरों की व्यवस्था तथा दोनों राज्यों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने की।

इस दौरान शामली के जिलाधिकारी आलोक कुमार, पानीपत के एसपी भूपेंद्र सिंह तथा शामली के एसपी नरेंद्र प्रताप भी उपस्थित रहे। बैठक में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक कांवडिय़े को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पहले से पूरी तैयारी रखें। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Advertisement

एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। बैठक में शामली के जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय कांवड़ यात्रा के दौरान जरूरी है। उन्होंने कहा कि दोनों जिलों के अधिकारी लगातार संपर्क में रहेंगे और किसी भी स्थिति में सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान किया जाएगा।

Advertisement

शामली के एसपी नरेंद्र प्रताप ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान दोनों राज्यों की पुलिस संयुक्त रूप से कार्य करेगी। इस अवसर पर एडीसी अंकित चौकसे, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह नैन, नगराधीश टीनू पोसवाल, डीआईपीआरओ डॉ सुनील बसताडा, डीएसपी सुरेश सैनी सहित पानीपत एवं शामली प्रशासन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
×