100 करोड़ का धान घोटाला अकेले यमुनानगर में, किया जाएगा प्रदर्शन
23 मार्च को पिपली में होगी राज्य स्तरीय विशाल रैली
हरियाणा में हुए धान घोटाले को लेकर भारतीय किसान यूनियन लगातार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। यमुनानगर में अनाज मंडी में आज प्रदर्शन के बाद किसान यूनियन के नेता संजू गुंदियाना ने कहा कि हरियाणा में बहुत बड़ा धान घोटाला हुआ। फर्जी गेट पास काटे गए, 38 मंडी सचिवों को चार्जशीट किया गया। उन्होंने कहा कि इसी तरह यमुनानगर में भी लगभग 100 करोड़ के धान घोटाले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई, एक गिरफ्तारी हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले में फर्जी गेट पास काटे गए, फर्जी खरीद की गई, जिसमें अधिकारियों के हस्ताक्षर होंगे, जिम्मेवारी होगी, लेकिन किसी भी अधिकारी के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई ।
संजू गुंदियाना ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में यह कार्रवाई रोकी गई है। इसके खिलाफ 16 जनवरी को यमुनानगर में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी का नेतृत्व हरियाणा भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह करेंगे। उन्होंने बताया कि इसी तरह 23 मार्च को प्रदेश स्तरीय एक विशाल सभा पिपली में की जाएगी, जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
इस अवसर पर डायरेक्टर मनदीप रोड छप्पर, जिला युवा अध्यक्ष सन्दीप टोपरा, जिला महासचिव गुरवीर सिंह, कुरुक्षेत्र जिला प्रभारी पप्पल गुन्दियाना, जिला उपाध्यक्ष गुरमेज कपूरी, जगाधरी ब्लॉक प्रधान परमजीत सिंह, छछरौली प्रधान राज कुमार, नैब सिह बुढेड़ी, जगतार सिंह प्रताप नगर, मोनू घानू पुरा, निर्मल सरपंच, अनेज, दलबीर, राजीव, पवन संघाय, रमेश अहडवाला भी मौजूद रहे।

