करनाल इंटरनेशनल स्कूल में पोषण वाटिका स्थापित
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर हॉर्टिकल्चर स्किल्स इन इंडिया द्वारा करनाल इंटरनेशनल स्कूल में सफलतापूर्वक एक पोषण वाटिका स्थापित की गई। यह परियोजना चमन लाल सेतिया एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के सहयोग से एक औपचारिक समझौता ज्ञापन के अंतर्गत उनकी कॉर्पोरेट सामाजिक...
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर हॉर्टिकल्चर स्किल्स इन इंडिया द्वारा करनाल इंटरनेशनल स्कूल में सफलतापूर्वक एक पोषण वाटिका स्थापित की गई। यह परियोजना चमन लाल सेतिया एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के सहयोग से एक औपचारिक समझौता ज्ञापन के अंतर्गत उनकी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत संचालित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के डॉ. विक्रम साराभाई हॉल में एक भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चमन लाल सेतिया एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक विजय सेतिया तथा हरियाणा के बागवानी विभाग के मिशन निदेशक डॉ. जोगिंदर सिंह ने औपचारिक रूप से इस पोषण वाटिका को करनाल इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन कर्नल अरुण दत्ता को सौंपा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कृषि वैज्ञानिक, किसान एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विजेताओं को विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया।

