Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

नूंह सम्मान दिवस रैली: 9 को डबवाली से शुरू होगा अभय चौटाला का हल्का स्तरीय जनसंपर्क अभियान

संदीप चौधरी व डॉ. सीताराम ने 9 अगस्त की कार्यकर्ता बैठक को लेकर गांव-गांव किया जनसंपर्क, रैली में अधिकतम भागीदारी का किया आह्वान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
ओढ़ां में कार्यकर्ता बैठक के लिए निमंत्रण देते पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, वरिष्ठ इनेलो नेता संदीप चौधरी व अन्य
Advertisement

Samman Diwas Rally : पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती पर 27 सितंबर को नूंह में होने वाली सम्मान दिवस रैली की तैयारियों के तहत इनेलो का हल्का स्तरीय जनसंपर्क अभियान 9 अगस्त से डबवाली से शुरू होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला डबवाली में आयोजित विशाल कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

कार्यकर्ता बैठक की तैयारियों को लेकर सोमवार को पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, वरिष्ठ नेता संदीप चौधरी, हल्का संयोजक विनोद अरोड़ा और हल्का अध्यक्ष मंदर सरां के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। नेताओं ने चोरमार खेड़ा, ओढ़ां, घुकांवाली, नुहियांवाली, जंडवाला जाटान, किंगरा और सालमखेड़ा सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को 9 अगस्त की डबवाली कार्यकर्ता बैठक तथा 27 सितंबर की सम्मान दिवस रैली का निमंत्रण दिया। साथ ही दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी की अपील की।

Advertisement

इनेलो के वरिष्ठ नेता संदीप चौधरी ने बताया कि सम्मान दिवस रैली पहले 25 सितंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन जुमे की नमाज के चलते समुदायिक सुविधा के मद्देनजर पार्टी ने रैली 27 सितंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि डबवाली से शुरू होने वाला हल्का स्तरीय दौरा सम्मान दिवस रैली की तैयारियों का पहला चरण होगा। इसके तहत प्रत्येक गांव तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संगठित किया जाएगा, ताकि नूंह रैली में क्षेत्र से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

जनसंपर्क अभियान के दौरान जोन इंचार्ज केवल सिंह, भोला सिंह मांगेआना, गुरप्रीत सिंह चहल, गुरमीत सिंह कसवां, राजवीर सिंह, सुरेंद्र कुकणा, सूरजभान नेहरा, कुलजीत सिंह, लाभ सिंह, राजवंत, दर्शन सिंह, गुरदेव सिंह, सर्वजीत सिंह, प्यारा सिंह, परमिंदर सिंह, जलौर सिंह, गुरप्रेम सिंह, मलकीत सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
×