Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

नूंह पुलिस की बड़ी कामयाबी, 25 हजार का इनामी एटीएम कटर गिरफ्तार, बिहार पुलिस को सौंपा

Nuh News: एसपी डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर पिनगवां थाना प्रभारी निखिल कुमार की टीम ने दबोचा शातिर अपराधी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के कुशल नेतृत्व में नूंह पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। वांछित, इनामी और फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिनगवां थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी एटीएम कटर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजेब उर्फ मुजीम पुत्र एजाज निवासी बुबलहेड़ी, थाना पिनगवां के रूप में हुई है। आरोपी बिहार के मोतिहारी जिले के थाना मुफस्सिल और तुरकौलिया में वर्ष 2024 के दर्ज मामलों में वांछित था। बिहार पुलिस ने आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

Advertisement

नूंह पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुसार बिहार के मोतिहारी जिले में वर्ष 2024 में हुई एटीएम काटकर चोरी की वारदात में आरोपी फरार चल रहा था। बिहार पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नूंह पुलिस से संपर्क किया। इस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए इसकी जिम्मेदारी थाना प्रभारी पिनगवां निखिल कुमार को सौंपी।

Advertisement

थाना प्रभारी निखिल कुमार ने अपनी सूझबूझ से गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मुजेब उर्फ मुजीम को उसके ठिकाने से दबोच लिया। आरोपी शातिर एटीएम कटर है। पूछताछ के बाद आरोपी को बिहार के साइबर थाना मोतिहारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है।

Advertisement
×