Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Nuh News : नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिनगवां ज्वेलर्स केस में 3 आरोपी गिरफ्तार

नूंह पुलिस ने पिनगवां ज्वेलर्स चोरी मामलें में 20 किलोग्राम से अधिक चांदी के आभूषण, ईंट, अवैध हथियार और नकदी बरामद की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Nuh News : नूंह जिले में थाना पिनगवां के अंतर्गत दर्ज ज्वेलर्स चोरी मामलें में नूंह पुलिस ने शानदार सफलता हासिल की है। बीते साल 27/28 दिसंबर की रात को पिनगवां कस्बे में हुई चोरी की इस वारदात में पुलिस ने अब तक तीन मुख्य आरोपियों को विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार किया है। जबकि जांच के दौरान कुल 20 किलोग्राम से अधिक चांदी के आभूषण और ईंट अवैध हथियार तथा नकदी बरामद की गई है। पुलिस आगामी जांच में जुटी हुई है।

सहायक पुलिस अधीक्षक नूंह श्री आयुष यादव ने सोमवार को प्रैसवार्ता में बताया कि बीते साल 27/28 दिसंबर की रात बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़कर करोड़ों रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए थे । पुलिस अधीक्षक नूंह के निर्देश पर गठित 6 विशेष टीमों ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु में समन्वय के साथ छापेमारी की। इसके बाद सबसे पहले गुरुग्राम व नूंह पुलिस के साथ मुठभेड़ में मुख्य आरोपी यादराम निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश, हाल जयपुर को गुरुग्राम से काबू किया, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उसके मकान से 1.650 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए।

Advertisement

फिर 23 जनवरी को बदमाशों को हथियार उपलब्ध कराने वाले अर्जुन निवासी बदायूं, हाल जयपुर को गिरफ्तार किया गया। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए 25 जनवरी को नूंह सीआईए पुलिस की एक टीम ने आर्य सिंह उर्फ भारत निवासी बदायूं, हाल जयपुर/अजमेर तमिलनाडु के सेलम से गिरफ्तार किया। इन सभी से अलग-अलग रिमांड अवधि के दौरान कड़ी पूछताछ की गई थीं। सबसे पहले 23 जनवरी को यादराम के मकान से 1.650 किलोग्राम चांदी आभूषण बरामद किए गए।

Advertisement

इसके बाद 28 जनवरी को आर्य सिंह से काशगंज यूपी से 5.691 किलोग्राम चांदी की ईंट बरामद हुई तत्पश्चात 29 जनवरी को आर्य सिंह की पत्नी प्रीति की दुकान गहना ज्वेलर्स जयपुर से 12.910 किलोग्राम चांदी के आभूषण सहित 794.78 ग्राम और चांदी कुल लगभग 20.045 किलोग्राम चांदी की सामग्री मिली, एक फ़रवरी को आर्य सिंह के गांव धनुपुरा स्थित मकान से एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस और 5 लाख रुपये नकद मिले।

प्रैसवार्ता में बताया गया कि यह सफलता टीम वर्क अंतरराज्यीय समन्वय और लगातार जांच का नतीजा है। मुख्य आरोपी यादराम पर 1 लाख रुपये का इनाम था। मुकदमा में जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा ।

Advertisement
×