Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Nuh News: नगीना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच हजार रुपये का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार

Nuh News: नूंह जिले की नगीना थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5000 के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहीद पुत्र हामिद खान...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Nuh News: नूंह जिले की नगीना थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5000 के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहीद पुत्र हामिद खान निवासी मुल्थान थाना नगीना जिला नूंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।

पुलिस प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सहीद को थाना नगीना में दर्ज हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौसंवर्धन अधिनियम से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पुलिस द्वारा मोस्ट वांटेड घोषित किया गया था तथा उसकी गिरफ्तारी पर दक्षिण रेंज रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय की ओर से पांच हजार रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ नगीना, नूंह और राजस्थान के भिवाड़ी सहित विभिन्न थानों में कुल 11 अन्य मामले दर्ज हैं। इनमें गौवंश संरक्षण कानून, गोकशी से जुड़े प्रकरण, पशु क्रूरता अधिनियम के मामले, चोरी, मारपीट तथा अन्य आपराधिक धाराओं के मुकदमे शामिल हैं। वह लंबे समय से वांछित चल रहा था और उसकी तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

Advertisement

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशानुसार जिलेभर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नगीना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने इस सफलता पर नगीना थाना प्रभारी सचिन और उनकी टीम की सराहना की है।

Advertisement

Advertisement
×