Nuh News: फिरोजपुर झिरका के चित्तौड़ा गांव में दंपति ने फांसी लगाकर दी जान, घरेलू कलह की आशंका
Nuh News: जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के गांव चित्तौड़ा में शनिवार को एक युवा दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली...
Nuh News: जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के गांव चित्तौड़ा में शनिवार को एक युवा दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 2 बजे गांव चित्तौड़ा निवासी अफजल पुत्र याकूब उम्र 28 वर्ष और उसकी पत्नी साहिला उम्र 26 वर्ष ने घर में पंखे से लटककर जान दे दी। प्रारंभिक जानकारी में घरेलू कलह को आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है, हालांकि आत्महत्या के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
घटना की सूचना पर फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में परिजनों की ओर से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।

