Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Nuh News : ढाई लाख की रिश्वत और ACB का जाल... पिनंगवा CHC में मेडिकल ऑफिसर समेत दो गिरफ्तार

पोक्सो मामले में मदद के नाम पर मांगी ढाई लाख रिश्वत, एसीबी ने सीएचसी पिनंगवा के मेडिकल ऑफिसर और सहायक को रंगे हाथों पकड़ा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Nuh Bribery Case : फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को नूंह जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनंगवा में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल ऑफिसर और उसके सहायक को ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पोक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में कथित मदद के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में की गई।

एसीबी फरीदाबाद के इंस्पेक्टर बिजेन्दर के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को यह कार्रवाई अंजाम दी। एसीबी के अनुसार डॉ. बीरपाल, मेडिकल ऑफिसर सीएचसी पिनंगवा और उनके सहायक मोनू को थाना पिनंगवा में दर्ज पोक्सो एक्ट के एक मामले में सुविधा देने के एवज में 2,50,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत की शिकायत एसीबी को दी गई थी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर दोनों को स्वास्थ्य केंद्र में ही रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और भ्रष्टाचार में लिप्त अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

Advertisement

Advertisement
×