Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Nuh Hailstorm : गर्मी से मिली राहत... नूंह मेवात में तेज बारिश और ओलावृष्टि से मौसम हुआ सुहावना

अचानक हुई ओलावृष्टि से पूरी तरह बदल गया मौसम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Nuh Hailstorm : मेवात क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज आंधी और हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश के बाद कई इलाकों में जमकर ओलावृष्टि हुई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार करीब 3:30 बजे के बाद फिरोजपुर झिरका, बड़कली, नगीना, पुनहाना, पिनगवां, बिछौर सहित आसपास के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। इसके साथ लगभग 10 से 15 मिनट तक लगातार ओले गिरते रहे। अचानक हुई ओलावृष्टि से क्षेत्र का मौसम पूरी तरह बदल गया और वातावरण ठंडा व सुहावना हो गया।

Advertisement

Advertisement

ग्रामीणों और किसानों ने बताया कि तेज गर्मी के बीच आई इस बारिश से राहत जरूर मिली है, लेकिन ओलावृष्टि को लेकर किसानों में चिंता भी बनी हुई है। हालांकि फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। किसानों का कहना है कि अधिकांश फसलें पहले ही खेतों से उठ चुकी हैं, इसलिए इस बार नुकसान की आशंका काफी कम मानी जा रही है।

बारिश और ओलावृष्टि के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जो तेजी से वायरल होने लगे। मौसम में अचानक आए बदलाव को लेकर लोगों ने खुशी के साथ-साथ सब्जी की फसलों की स्थिति को लेकर चिंता भी जाहिर की। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और बदले हुए मौसम तंत्र के कारण क्षेत्र में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बनी। इससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत महसूस की गई।

Advertisement
×