गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में एनएसएस शिविर का आयोजन
गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की एनएसएस यूनिट के द्वारा सात दिवसीय शिविर का आयोजन करवाया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज निदेशिका डॉ. वीरेंद्र गांधी और कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुखविंदर कौर के निर्देशन में किया गया। इस शिविर के दौरान एनएसएस...
गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की एनएसएस यूनिट के द्वारा सात दिवसीय शिविर का आयोजन करवाया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज निदेशिका डॉ. वीरेंद्र गांधी और कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुखविंदर कौर के निर्देशन में किया गया। इस शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों के द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई गई, जिसमें बीएमआई, बच्चों को आहार संबंधी शिक्षा, एनीमिया की जानकारी के बारे में जागरूकता लाने के लिए नुक्कड़ नाटक के द्वारा भी समझाया गया। गांव की औरतों को सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए स्वयंसेवकों के द्वारा पौधारोपण भी किया गया। स्वयंसेवकों द्वारा बच्चों को हैंड वॉश की तकनीक भी सिखाई गई ताकि वह बीमारियों से बच सकें। स्वयंसेवकों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभाते हुए स्वदेशी का प्रयोग करना, प्लास्टिक का प्रयोग न करने को लेकर भी तरह-तरह की गतिविधियां करवाई।

