Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

12 साल में एक इंच रेल लाइन नहीं बिछी... दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर साधा निशाना, राम मंदिर विवाद को लेकर भी लगाए गंभीर आरोप

जो पटरी कांग्रेस ने बिछाई, उस पर भाजपा चला रही ट्रेन: सांसद दीपेंद्र हुड्डा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Haryana Congress : कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दादरी में कांग्रेस नेता के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की, मीडिया से की बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अयोध्या राम मंदिर चोरी और जींद से शुरु होने वाली पहली हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।

भाजपा सरकार ने नहीं बिछाई एक भी पटरी : दीपेंद्र हु्ड्‌डा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के जींद दौरे और 'हाइड्रोजन ट्रेन' के उद्घाटन को लेकर सांसद दीपेंद्र हु्ड्‌डा ने भाजपा सरकार को घेरा। दीपेंद्र ने दावा किया कि जिस पटरियों पर हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ेगी, वह 2011-2014 के बीच कांग्रेस सरकार ने बिछाई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा हरियाणा में एक इंच भी नई रेल लाइन नहीं बिछाई गई। पूर्व सरकार में 83 किलोमीटर मेट्रो बिछी, लेकिन मौजूदा सरकार में मेट्रो का एक भी नया खंभा आगे नहीं बढ़ा।

Advertisement

मंदिर चोरी को लेकर साधा निशाना

श्री राम मंदिर ट्रस्ट में कथित चंदा चोरी को असहनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि लोगों की आस्था के साथ धोखा किया जा रहा है। मंदिर ट्रस्ट को तुरंत भंग कर आरएसएस-भाजपा नेताओं को हटाना चाहिए और जिम्मेदारी शंकराचार्यों व संतों को मंदिर की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि महमूद गजनी ने 27 साल में 17 बार मंदिर लूटा था, लेकिन यहां 40 दिन में 70 बार लूट की गई।

Advertisement

भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने 50% मेडल लाने वाले हरियाणा को दरकिनार कर केवल गुजरात को ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की मेजबानी देने का विरोध किया। साथ ही उन्होंने खेलो इंडिया के तहत गुजरात को सबसे ज्यादा और हरियाणा को सबसे कम बजट देने पर केंद्र की मंशा पर भी सवाल उठाए।

सांसद दीपेंद्र हु्ड्‌डा ने खेलों के विकास के लिए हरियाणा को ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स का सह-मेजबान बनाने की वकालत की। उन्होंंने हरियाणा कांग्रेस के नेताओं में किसी भी तरह के मनभेद या मतभेद की खबरों को पूरी तरह से सिरे से खारिज कर दिया।

Advertisement
×