Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

उत्कृष्ट कार्य के लिए नार्दन रेलवे महाप्रबंधक ने वर्कशॉप जगाधरी को किया सम्मानित

कैरिज एवं वैगन वर्कशॉप जगाधरी को उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए नार्दन रेलवे के महाप्रबंधक एके वर्मा द्वारा मुख्य कारखाना प्रबंधक जगाधरी वर्कशॉप को उत्तर रेलवे बेस्ट वर्कशॉप एफिशिएंसी शील्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय रेल संग्रहालय...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
यमुनानगर के कैरिज एवं वैगन वर्कशॉप जगाधरी को उत्कृष्ट कार्य के लिए नार्दन रेलवे महाप्रबंधक सम्मानित करते हुए। -हप्र
Advertisement

कैरिज एवं वैगन वर्कशॉप जगाधरी को उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए नार्दन रेलवे के महाप्रबंधक एके वर्मा द्वारा मुख्य कारखाना प्रबंधक जगाधरी वर्कशॉप को उत्तर रेलवे बेस्ट वर्कशॉप एफिशिएंसी शील्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय रेल संग्रहालय चाणक्यपुरी में आयोजित समारोह में 70वां विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया। वर्कशॉप को उत्कृष्ट कार्य जैसे ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य को बेहतर करना तथा कोच एवं वैगन की गुणवत्ता को और बेहतर करना इत्यादि उपलब्धियां शामिल हैं।

Advertisement

वैगन एवं कैरिज शॉप में आउटर्न (उत्पादन) में उल्लेखनीय वृद्धि करने के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर वर्कशॉप के अधिकारियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की विशेष रूप से प्रशंसा की गई। पुरस्कार समारोह में उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (कोचिंग) श्याम बाबू, एडब्लूएम संकल्प कुमार, जूनियर इंजीनियर हिमांशु गुप्ता,जगाधरी वर्कशॉप के मशीनिस्ट टेक्नीशियन नवरत्न, पर्सनल ब्रांच से ऑफिस सुपरिंटेंडेंट मनप्रीत सिंह, वर्कशॉप के स्टोर डिपो से चीफ डिपो मैटीरियल सुपरिंटेंडेंट मनिंदर सिंह, अभय एवं अंकित को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य कारखाना प्रबंधक जयप्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि वर्कशॉप की उत्पादन क्षमता को और अधिक बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि समयबद्ध कार्य, गुणवत्ता में सुधार और कर्मचारियों की मेहनत के बल पर जगाधरी वर्कशॉप लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। यह सम्मान जगाधरी वर्कशॉप के लिए गौरव का विषय है और अधिकारियों, कर्मचारियों को और अधिक मेहनत व समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Advertisement

Advertisement
×