Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Child Trafficking : नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

बहादुरगढ़ में 3 लोग पकड़े गए, 3 दिन का बच्चा भी छुड़ाया गया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पुलिस की गिरफ्त में नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य।
Advertisement

Haryana Child Trafficking : नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का बहादुरगढ़ पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान एक महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह का सरगना अभी फरार है।

यह गिरोह 5 सदस्यों का है और लंबे समय से विभिन्न राज्यों में सक्रिय है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 दिन का नवजात बच्चा भी बरामद किया है। उसे पंजाब के फरीदकोट से लाया गया था। इस बच्चे को दिल्ली में एक निसंतान दंपति को बेचने की तैयारी थी। जांच में सामने आया कि गिरोह ने नवजात को सवा 2 लाख रुपए में खरीदा था और 9 लाख 25 हजार रुपए में बेचने का सौदा तय किया गया था।

Advertisement

मामले का खुलासा डी.सी.पी. मयंक मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में किया। डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलीम और अकील मलिक निवासी गाजियाबाद के अलावा मुक्तसर पंजाब की रहने वाली बेअंत कौर तौर पर हुई। सलीम किरयाना स्टोर चलाता है, जबकि अकील एक सीएसस सैंटर संचालित करता है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 गाडिय़ां और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

Advertisement

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए निसंतान दंपतियों को टारगेट करता था। इसके बाद उनसे संपर्क कर अवैध रूप से बच्चों की खरीद-फरोख्त की जाती थी। गिरोह का नेटवर्क पंजाब से लेकर महाराष्ट्र तक फैला हुआ है और अब तक 5 वारदातों का खुलासा हो चुका है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के तार अन्य राज्यों में भी जुड़े हो सकते हैं। फरार सरगना की पत्नी व पकड़ी गई आरोपी महिला की बेटी नर्स का कार्य करती है। उनका इस मामले में हाथ है या नहीं इसको लेकर हर पहलू को ध्यान रखते हुए पूरी गहन जांच की जाएगी।

मिश्रा ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क का खुलासा हो सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में बच्चों को खरीदने और बेचने वाले सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस फरार सरगना की तलाश में लगातार दबिश दे रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे नेटवर्क को खंगालने का काम जारी है। पुलिस द्वारा बरामद किया गया नवजात बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

Advertisement
×