Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

स्कूल खेलों का नया शेड्यूल जारी, 4 से 11 अक्तूबर के बीच होंगी राज्य स्तरीय मुकाबले

टीचर्स डायरी में भी बदलेगा टाइमटेबल, पढ़ाई और परीक्षाओं पर असर नहीं पड़ने देने की कवायद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

हरियाणा में 59वीं राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों के अनुरोध के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने 2026-27 सत्र के लिए कई खेलों का नया शेड्यूल जारी किया है। अब पहले चरण की प्रतियोगिताएं 4 से 6 अक्तूबर और दूसरे चरण की प्रतियोगिताएं 9 से 11 अक्तूबर तक आयोजित होंगी।

नए कार्यक्रम के साथ विभाग ने प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के आवागमन की व्यवस्था पर भी फोकस किया है। परिवहन विभाग के महाप्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि दूसरे जिलों से आने-जाने वाले खिलाड़ियों के लिए जरूरत के मुताबिक बसों की निर्बाध सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जिला उपायुक्तों और जिला खेल अधिकारियों को भी नए कार्यक्रम से अवगत कराया गया है।

Advertisement

खान-पान और ठहरने का खर्च तय बजट से

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को प्रतियोगिताओं के संचालन के साथ खिलाड़ियों के खान-पान और ठहरने की व्यवस्था करनी होगी। इसके लिए खर्च संबंधित अधिकारियों के पास उपलब्ध निर्धारित बजट और योजना के तहत ही जारी किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा महानिदेशक की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

स्कूलों की पढ़ाई से टकराव न हो

खेलों की तारीखों में बदलाव का असर स्कूलों की नियमित पढ़ाई और परीक्षाओं पर न पड़े, इसके लिए अकादमिक सेल को नया टाइमटेबल टीचर्स डायरी में अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का जोर है कि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ स्कूलों का अकादमिक कार्यक्रम भी तय समय के अनुसार चलता रहे। 59वीं राज्य स्तरीय स्कूल टूर्नामेंट्स में होने वाले संबंधित खेलों के लिए अब जिला स्तर पर नई तारीखों के अनुसार तैयारियां की जाएंगी।

Advertisement
×