Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

फसल खरीद में नये नियम बने किसानों के लिए परेशानी : रामचंद्र गुर्जर

कहा : सांसद रणदीप सुरजेवाला सड़क से संसद तक उठा रहे किसानों की आवाज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैथल में सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड।-हप्र
Advertisement

कांग्रेस कमेटी कैथल जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड ने आरोप लगाया कि रबी सीजन के दौरान गेहूं और सरसों की खरीद को लेकर सरकार द्वारा लागू की जा रही नई प्रक्रियाएं और नियम किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला किसानों की आवाज व मांगों को सड़क से लेकर संसद तक बुलंद कर रहे हैं। किसानों के हितों पर सुरजेवाला कोई आंच नहीं आने देंगे। यदि सरकार ने जल्द ही इन प्रक्रियागत बाधाओं को दूर नहीं किया, तो किसान और खेत मजदूर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। नई अनाज मंडी ढांड स्थित कांग्रेस कार्यालय में बातचीत करते हुए उन्होंने इसे किसान विरोधी फरमान बताते हुए कहा कि ऐसे हथकंडों के माध्यम से सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलों की खरीद को जानबूझकर प्रभावित किया जा रहा है।

Advertisement

कांग्रेस नेता रामचंद्र गुर्जर ने कहा कि गेहूं और सरसों की खरीद में अनावश्यक बाधाएं खड़ी की जा रही हैं, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार खरीद प्रक्रिया को जटिल बनाकर खरीद लक्ष्य घटाने, उठान रोकने और स्टोरेज व्यवस्था कमजोर करने की साजिश कर रही है। कांग्रेस नेता रामचंद्र गुर्जर ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें पहले वापस लिए गए कृषि कानूनों के बाद अब पिछले दरवाजे से एमएसपी व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी हो चुकी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार किसान हित में कदम उठाते हुए खरीद प्रक्रिया को सरल बनाया जाए, एमएसपी पर फसलों की गारंटी सुनिश्चित की जाए, मंडियों में सुचारु उठान और भंडारण व्यवस्था की जाए।

Advertisement

Advertisement
×