Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

जाट भवन में सामुदायिक केंद्र निर्माण के लिए नवीन जिंदल ने 11 लाख दिये

राष्ट्रीय राजमार्ग जीटी रोड पर रतनगढ़, शाहाबाद में जाट समाज द्वारा निर्माणाधीन जाट भवन में सामुदायिक केंद्र निर्माण के लिए यहां के सांसद दानवीर नवीन जिंदल ने आज जाट भवन के प्रधान एडवोकेट विक्रम सिंह सरपंच को 11 लाख...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शाहाबाद में 11 लाख रुपये का चेक सौंपते जिंदल हाउस के प्रभारी। -निस
Advertisement

राष्ट्रीय राजमार्ग जीटी रोड पर रतनगढ़, शाहाबाद में जाट समाज द्वारा निर्माणाधीन जाट भवन में सामुदायिक केंद्र निर्माण के लिए यहां के सांसद दानवीर नवीन जिंदल ने आज जाट भवन के प्रधान एडवोकेट विक्रम सिंह सरपंच को 11 लाख रुपये का चेक सौंपा। विक्रम सिंह ने बताया कि शाहाबाद क्षेत्र के जाट समाज की ओर से सांसद को भवन परिसर में आने का न्योता दिया है, जहां बड़ी संख्या में जाट बिरादरी उनका सार्वजनिक अभिनंदन करेगी। इस अवसर पर जिंदल हाउस के सर्वोच्च प्रभारी सेवानिवृत्त आईएएस धर्मवीर सिंह, सरकार में चेयरमैन व भाजपा नेता सुभाष कलसाना, सरपंच एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान जितेंद्र खैरा, अजैब सिंह अटवान, यशपाल चहल, राजेश ढोलामाजरा, बलविंद्र सरपंच ठोल, रविंद्र सांगवान, सुमित थड़ौली, श्याम रावत, मनदीप रावा, राहुल रतनगढ़, फूल सिंह, अमरदीप ढिल्लो पूर्व सरपंच आदि मौजूद थे। जाट समाज ने सांसद के योगदान के लिए उनका धन्यवाद व आभार जताया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×