Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

National Teachers Award 2026: पुरस्कार के लिए हरियाणा ने बढ़ाई रफ्तार, सभी जिलों को योग्य शिक्षकों से आवेदन कराने के निर्देश

National Teachers Award 2026: 10 जुलाई तक ऑनलाइन नामांकन, 13 जुलाई तक आवेदन फाइनल करने का मौका

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

National Teachers Award 2026: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्र सरकार की ओर से प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब राज्य स्तर पर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि पात्र शिक्षकों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाए और अधिक से अधिक योग्य शिक्षक आवेदन कर सकें। विभाग का फोकस इस बार केवल आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे शिक्षकों की पहचान और भागीदारी बढ़ाने पर है जिन्होंने शिक्षा में नवाचार, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार और स्कूलों में विशेष योगदान दिया है।

15 जून से पोर्टल खुला, आवेदन की समयसीमा तय

केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन सेल्फ नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पात्र शिक्षक 10 जुलाई तक पोर्टल पर नामांकन कर सकते हैं, जबकि आवेदन को अंतिम रूप देकर जमा करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई तय की गई है। इसके साथ ही राज्यों को जिला और राज्य स्तर की चयन समितियां समय रहते गठित करने के लिए कहा गया है ताकि चयन प्रक्रिया तय समय में पूरी हो सके।

Advertisement

हरियाणा से तीन नाम जाएंगे राष्ट्रीय स्तर पर

गाइडलाइन के अनुसार हरियाणा से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए अधिकतम तीन नाम आगे भेजे जा सकेंगे। चयन प्रक्रिया जिला स्तर से शुरू होकर राज्य स्तर और फिर राष्ट्रीय ज्यूरी तक पहुंचेगी। जिला चयन समिति पहले स्तर पर आवेदनों की जांच और सत्यापन करेगी, जिसके बाद राज्य चयन समिति अंतिम सूची तैयार करेगी।

Advertisement

नवाचार और प्रदर्शन पर मिलेगा महत्व

पुरस्कार चयन में केवल सेवा अवधि नहीं बल्कि शिक्षक का काम और प्रभाव अहम रहेगा। मूल्यांकन में तकनीक आधारित शिक्षण, नवाचार, बच्चों के सीखने के परिणाम, सामुदायिक भागीदारी, कम लागत के शिक्षण मॉडल, स्कूल प्रशासन में सुधार और विद्यार्थियों के समग्र विकास जैसे पहलुओं को प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि व्यापक प्रचार और समय पर आवेदन से हरियाणा के ज्यादा शिक्षक राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर हासिल कर सकेंगे।

Advertisement
×