राष्ट्रीय सेवा योजना के स्पेशल कैंप का समापन
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिपलथा में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिन के स्पेशल कैंप का बहुत अच्छे ढंग से समापन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि सेवा सिंह डेप्यूटी सुपरिंटेंडेंट डीपीसी जींद व अशोक कुमार जीडीपीसी...
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिपलथा में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिन के स्पेशल कैंप का बहुत अच्छे ढंग से समापन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि सेवा सिंह डेप्यूटी सुपरिंटेंडेंट डीपीसी जींद व अशोक कुमार जीडीपीसी जींद उपस्थित रहे। सेवा सिंह ने सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य लक्ष्य बताते हुए बच्चों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बच्चों के इन सात दिनों के दौरान किए गए नि:स्वार्थ कार्य की बढ़-चढ़कर प्रशंसा की। अशोक ने भी बच्चों को जल के निरंतर गिरते स्तर के बारे में सचेत किया व जल बचाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉक्टर भूप सिंह ने बच्चों की नि:स्वार्थ सेवा को सराहा। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम की मूल पृष्ठभूमि के आलोक में परोपकार, सामाजिकता, निस्वार्थ सेवा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में बेस्ट स्वयंसेवक को सम्मानित किया गया व सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के मेडल प्रदान किए गए।

