Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एमपी कॉलेज में डिजिटल वेलनेस पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित

महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय में डिजिटल वेलनेस विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। ‘डिजिटल वेलनेस इन द एरा ऑफ हाइपर कनेक्टिविटी’ विषय पर आधारित सेमिनार का आगाज मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। सेमिनार...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
डबवाली स्थित एमपी कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार का आगाज करते अतिथि व कॉलेज प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी, प्रिंसिपल व स्टाफ। -निस
Advertisement

महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय में डिजिटल वेलनेस विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। ‘डिजिटल वेलनेस इन द एरा ऑफ हाइपर कनेक्टिविटी’ विषय पर आधारित सेमिनार का आगाज मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। सेमिनार में 125 प्रतिभागियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए, जिनमें कुछ ऑनलाइन भी जुड़े।

Advertisement

सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग के प्रो. सुरेंद्र सिंह कुंडू ने कहा कि आज समझने की जरूरत है कि तकनीक हमारी जिंदगी को आसान बनाए, न कि हम उसके गुलाम बन जाएं। उन्होंने स्क्रीन टाइम सीमित रखने, डिजिटल डिटॉक्स करने और परिवार व दोस्तों के साथ समय बिताने पर जोर दिया। अधिक समय मोबाइल, सोशल मीडिया या गेम्स पर बिताने से आंखों, दिमाग व मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। बतौर रिसोर्सपर्सन पहुंचे दसमेश गर्ल्स कॉलेज बादल के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र सिंह संघा ने कहा कि मोबाइल तकनीक से शिक्षा व करियर के अवसर मिले हैं, लेकिन अधिक उपयोग से सामाजिक संबंध कमजोर हो रहे हैं। खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन मुक्तसर के प्राचार्य डॉ. त्रिलोक बंधु ने कहा कि डिजिटल तकनीक से सामाजिक अलगाव बढ़ रहा है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को जीवन मूल्यों से जोड़ने और उनकी बात सुनने की अपील की। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. वनिता ने अतिथियों का धन्यवाद किया। दूसरे सत्र की अध्यक्षता डॉ. राकेश सिंगला, एमआरएसपीटी बठिंडा ने की, जबकि ऑनलाइन सत्र की अध्यक्षता शिराज खुराना ने की। कार्यक्रम में प्रबंधक समिति के उपप्रधान नरेश मित्तल, सुरेंद्र गर्ग व वरिष्ठ नागरिक संघ के सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×