Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

National School Games: क्रिकेटर अदिति श्योराण का नेशनल स्कूल गेम्स में चयन, अंडर-17 क्रिकेट टीम में मिली जगह

National School Games: रोहतक में 29 अप्रैल से होने वाली 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स में चंडीगढ़ टीम की ओर से उतरेंगी हरफनमौला खिलाड़ी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अदिति श्योराण की फाइल फोटो।
Advertisement

National School Games: सोनीपत के दुभेटा गांव की युवा प्रतिभाशाली क्रिकेटर अदिति श्योराण का 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के तहत होने वाली महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए चयन हो गया है। अदिति श्योराण इस चैंपियनशिप में चंडीगढ़ की अंडर-17 महिला क्रिकेट टीम में शामिल की गई हैं।

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से टीम की घोषणा कर दी गई है। स्टेट,नेशनल और बीसीसीआइ लेवल पर केवल 15 वर्ष की उम्र में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रभावित करने वाली वाली अदिति श्योराण के चयन पर उनके गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। क्रिकेटर शेफाली वर्मा की तरह धाकड़ बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाजी करने वाली अदिति अब चंडीगढ़ क्रिकेट टीम की तरफ से 29 अप्रैल से रोहतक में होने वाली 69वींनेशनल स्कूल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी।

Advertisement

अदिति के चयन पर परिवार में दादा चौधरी रघबीर सिंह श्योराण, दादी मूर्ति देवी मां अनु श्योराण, बुआ कुसुम, मोनिका और सचिन काफी खुश हैं। इस बार सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट में भी अदिति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। दुभेटा गांव के सरंपच विकास आर्या ने भी अदिति के चयन पर बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि गांव कि यह बेटी एक दिन देश के लिए खेलेगी। अदिति की प्रारंभिक शिक्षा गोहाना के पास खानपुर कलां स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल से हुई है।

Advertisement

अदिति की इस साल खेलों में रही खास उपलब्धियां

युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण क्रिकेट में विभिन्न स्तर पर चंडीगढ़ महिला क्रिकेट टीम की अहम खिलाड़ी हैं। 2022 में चंडीगढ़ प्रशासन की क्रिकेट एकेडमी में चुने जाने के बाद इन्होंने लगातार चार साल से स्टेट,नेशनल और बीसीसीआइ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। चंडीगढ़ के कार्मल कान्वेंट स्कूल-9 में 11वीं की छात्रा अदिति स्टेट और नेशनल स्तर पर क्रिकेट टीम की कप्तानी भी कर चुकी हैं।

2025-26 में अदिति ने क्रिकेट सहित दो अन्य खेलों में नेशनल लेवल पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में चंडीगढ़ की टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। हाल ही में दिल्ली में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स बेसबाल टीम में चुनी गई और फरवरी में तेलंगाना में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स साफ्टबाल में भी टीम की तरफ से खेलकर शानदार प्रदर्शन किया है। बीसीसीआइ की ओर से अंडर-19 महिला चैंपियनशिप में भी यूटीसीए चंडीगढ़ की टीम की तरफ से लखनऊ में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।

खेल उपलब्धियों के लिए अदिति को हरियाणा सरकार से खेल प्रतिभा सम्मान और चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से  स्टेट अवार्ड हासिल कर चुकी है। एमडीयू रोहतक और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार भी इस खिलाड़ी को मिल चुके हैं।

Advertisement
×