Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नमो शक्ति रथ... विश्व का सबसे बड़ा स्तन कैंसर स्क्रीनिंग अभियान

सांसद कार्तिकेय शर्मा ने 20 मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांसद कार्तिकेय शर्मा वाराणसी मेें 20 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए।-हप्र
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के विजऩ तथा निवारक स्वास्थ्य सेवाओं की आधारशिला के रूप में समय पर जांच और प्रारंभिक पहचान पर उनके विशेष बल से प्रेरित होकर आईटीवी फाउंडेशन ने अपने प्रमुख महिला केंद्रित स्वास्थ्य अभियान नमो शक्ति रथ का वाराणसी में विस्तार किया। इस अवसर पर स्तन कैंसर की नि:शुल्क, समयबद्ध और एआई आधारित जांच के लिए समर्पित 20 मोबाइल वैन को सांसद कार्तिकेय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद ने बताया कि नमो शक्ति रथ अभियान में एआई आधारित थर्मल इमेजिंग तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जो नॉन इनवेसिव, रेडिएशन-फ्री और पूरी तरह संपर्क रहित है। यह तकनीक महिलाओं की झिझक दूर करते हुए बीमारी की शुरुआती अवस्था में पहचान संभव बनाती है और व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करती है। अपने पैमाने, पहुंच और तकनीक.आधारित दृष्टिकोण के कारण यह पहल विश्व का सबसे बड़ा स्तन कैंसर स्क्रीनिंग अभियान बन चुकी है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि आईटीवी फाउंडेशन ने वर्षों से महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में दीर्घकालिक और संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ कार्य किया है। कार्यक्रम में सांसद कार्तिकेय शर्मा, आईटीवी फाउंडेशन की अध्यक्ष ऐश्वर्या पंडित शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, मंडलायुक्त वाराणसी मंडल एस राजलिंगमय जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर प्रसाद तथा आशा कार्यकर्ता, एएनएम और अन्य अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि समय पर जांच महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा और गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को हरियाणा से प्रारंभ हुआ नमो शक्ति रथ अभियान प्रधानमंत्री की उस सोच को प्रतिबिंबित करता है, जिसमें प्रारंभिक पहचान को जीवनरक्षक ढाल माना गया है।

Advertisement

Advertisement
×