Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नकुल गोयल बने जगाधरी मंडल अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवाओं को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नकुल गोयल को जगाधरी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी में भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नकुल गोयल पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर का आभार जताते हुए। -हप्र
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवाओं को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नकुल गोयल को जगाधरी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नकुल गोयल ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा शक्ति पर विश्वास करते हुए युवाओं को साथ लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी युवाओं के उत्थान और सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, जिससे युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी के नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। नियुक्ति के बाद नकुल गोयल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, महापौर सुमन बहमनी, प्रदेश आईटी प्रमुख आदित्य चावला, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी, जगाधरी मंडल अध्यक्ष प्रेम शर्मा और संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×