Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जाट स्कूल का मोहित बना जूडो का बेस्ट प्लेयर

जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मोहित ने जूडो की राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल खेलों के तत्वावधान में आयोजित अंडर-19 प्रतियोगिता गोल्ड मेडल हासिल किया। यह प्रतियोगिता 29 जनवरी से 3 फरवरी तक दिल्ली में हुई...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैथल के जाट स्कूल में मोहित का सम्मान करता स्कूल प्रबंधन। -हप्र
Advertisement

जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मोहित ने जूडो की राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल खेलों के तत्वावधान में आयोजित अंडर-19 प्रतियोगिता गोल्ड मेडल हासिल किया। यह प्रतियोगिता 29 जनवरी से 3 फरवरी तक दिल्ली में हुई थी। प्रतियोगिता में जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मोहित ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। प्रथम चरण में मोहित ने गुजरात के खिलाड़ी को, द्वितीय चरण में महाराष्ट्र के खिलाड़ी को, तृतीय चरण में चंडीगढ़ के खिलाड़ी को, चतुर्थ चरण में पंजाब के खिलाड़ी को तथा पांचवें चरण में दिल्ली के खिलाड़ी को पराजित करके गोल्ड मेडल पर कब्ज़ा किया। सभी चरणों में शानदार प्रदर्शन के कारण मोहित को राष्ट्रीय स्तर का सर्वश्रेष्ठ जूडो खिलाड़ी चुना गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने मोहित की लगन व परिश्रम की सराहना करते हुए आशीर्वाद दिया। जाट हाई स्कूल सोसायटी के प्रधान राजकुमार बेनीवाल, उपप्रधान बलजिंदर बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि सिंह ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन ने छात्र मोहित की इस सफ़लता पर बधाई दी। राजकुमार बेनीवाल ने कहा कि मोहित की मेहनत और कर्मठता अन्य छात्रों के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर कार्यकारिणी के अन्य सदस्य डॉक्टर सत्यवान माजरा, दलवीर कैरों, महावीर राविश, राजपाल गुहना, सन्नी चौशाला, महावीर कुंडू, विक्रम सोंगल, कुलदीप सिंह, रजत रापड़िया, स्वतंत्र पाल सिंह व जसवीर मानस मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×