Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

25 जुलाई को हुआ लापता, 28 जुलाई को माइनर में मिला शव; हत्या के आरोप में युवती और मृतक का भाई गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, युवती व उसका भाई गिरफ्तार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Haryana Crime News : सदर थाना क्षेत्र के गांव मौजदीन कसाबा माइनर में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए प्रेम प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम देने के आरोप में एक युवती और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को गांव मौजदीन कसाबा माइनर के पास एक युवक का शव बरामद हुआ था। शव का पोस्टमार्टम करवाकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान राजस्थान के फेफाना निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका चचेरा भाई अंकित 25 जुलाई से लापता था। 28 जुलाई को व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुई शव की तस्वीर देखकर वह सिरसा के नागरिक अस्पताल पहुंचा, जहां शव की पहचान अंकित के रूप में हुई।

Advertisement

शिकायतकर्ता के अनुसार अंकित के शरीर पर चोटों के कई निशान थे। अंकित गांव जमाल निवासी ममता से फोन पर बातचीत करता था, जिससे युवती के परिजन उससे रंजिश रखने लगे थे। इसी रंजिश के चलते अंकित की हत्या कर शव को कसाबा माइनर के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

Advertisement

जांच के दौरान जुटाए गए महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर गांव जमाल निवासी ममता रानी और उसके भाई राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि युवती को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा, जबकि राकेश कुमार को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। रिमांड के दौरान घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि हत्या में संलिप्त पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×