मेरिट हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में कक्षा दसवीं व 12वीं में मेरिट हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरपाल सिंह के मार्गदर्शन में सभी मेधावी छात्रों को मेडल व उपहार देकर...
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में कक्षा दसवीं व 12वीं में मेरिट हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरपाल सिंह के मार्गदर्शन में सभी मेधावी छात्रों को मेडल व उपहार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा दसवीं में 17 बच्चों ने मेरिट हासिल करके विद्यालय का नाम रोशन किया। मेरिट में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में महक, तमन्ना, मानसी, हर्ष, माफी, मुस्कान, नैना, प्रीति, राधिका, शिल्पा, वंदना, वर्षा, रणदीप, राधिका, सागर शिवम, युवराज ने विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके साथ-साथ सामाजिक विज्ञान विषय में तमन्ना व राधिका ने 100 अंक प्राप्त किए। हर्ष ने हिंदी में 100 अंक प्राप्त किए। संस्कृत में तमन्ना ने 100 अंक प्राप्त किए। कक्षा 12वीं में महक दीप कौर ने 444 अंक लेकर प्रथम स्थान, स्नेहा ने 441 अंक लेकर दूसरा स्थान तथा सोनू ने 430 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 8 बच्चों ने मेरिट हासिल की। महक दीप कौर ने पंजाबी विषय में 100 अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य सदस्यों में जयगोपाल, राकेश कुमार, भारत चुटानी, मनजीत, शमशेर, नवजीत, पवन, रविंद्र, सतबीर, सुखवंत, भूपेंद्र, नरेंद्र, रमेश, अंजू, चीनू, महेश, ममता, कुसुम, अशोक, सतविंदर संजीव, रोशन, बबली मौजूद रहे।

