Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

यमुना किनारे फिर दिखा तेंदुआ, किसानों में दहशत; वन विभाग ने बरतने को कहा सतर्कता

ग्रामीणों का कहना है कि वे अब अकेले खेतों में जाने से बच रहे हैं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

यमुनानगर जिले के बूडिया क्षेत्र के गांव रामपुर खादर से सटे यमुना नदी के रकबे में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बुधवार से तेंदुए के इलाके में घूमने की सूचना मिल रही है, जिसके बाद खासकर खेतों में काम करने वाले किसानों और पशुपालकों में भय का माहौल है। वहीं किसान मुकेश कुमार, रोबिन शर्मा, योगेश आदि का कहना है कि डर मारे खेतों में जाना कम कर दिया है।

ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो सप्ताह पहले भी इसी रकबे में लगातार दो दिनों तक तेंदुआ देखा गया था। उस समय वन्य प्राणी विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी और क्षेत्र का निरीक्षण कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। विभाग ने ग्रामीणों से रात के समय अकेले खेतों या नदी किनारे नहीं जाने, समूह में आने-जाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना वन विभाग को देने की अपील की थी।

Advertisement

Advertisement

अब दोबारा तेंदुआ दिखाई देने की खबर के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित निगरानी बढ़ाने और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Advertisement
×