शहजादपुर नगरपालिका की अधिसूचना जारी होने पर बाजार में बांटे लड्डू
हरियाणा सरकार द्वारा शहजादपुर को नगरपालिका का दर्जा देने की दिशा में किए गए ऐतिहासिक निर्णय से क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस अवसर पर शहजादपुर की मुख्य मार्केट में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लड्डू बांटकर एवं ढोल बजाकर...
हरियाणा सरकार द्वारा शहजादपुर को नगरपालिका का दर्जा देने की दिशा में किए गए ऐतिहासिक निर्णय से क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस अवसर पर शहजादपुर की मुख्य मार्केट में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लड्डू बांटकर एवं ढोल बजाकर खुशी का इजहार किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी अम्बली ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा 29 दिसंबर, 2025 को अधिसूचना जारी कर शहजादपुर को नगरपालिका समिति का दर्जा देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र विकास की राह पर अग्रसर है। संदीप सैनी अम्बली ने कहा कि शहजादपुर को नगरपालिका का दर्जा मिलना क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि अधिसूचना के तहत शहजादपुर, बपौली, माजरा, ऋषिनगर डेहा बस्ती एवं भूड माजरी क्षेत्रों को सम्मिलित करते हुए नगरपालिका समिति शहजादपुर के गठन का प्रस्ताव किया गया है।

