जन स्वास्थ्य विभाग के जिला चेयरमैन बने कुशलपाल
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन मुख्यालय चरखी दादरी की जन स्वास्थ्य विभाग डिवीजन नंबर दो का त्रि-वार्षिक चुनाव सोमवार को सर्वसम्मति से हुआ। इसमें कुशलपाल चौहान को सर्वसम्मति से जिला चेयरमैन, राजेंद्र मलिक को ब्रांच प्रधान, अशोक बाबरपुर...
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन मुख्यालय चरखी दादरी की जन स्वास्थ्य विभाग डिवीजन नंबर दो का त्रि-वार्षिक चुनाव सोमवार को सर्वसम्मति से हुआ। इसमें कुशलपाल चौहान को सर्वसम्मति से जिला चेयरमैन, राजेंद्र मलिक को ब्रांच प्रधान, अशोक बाबरपुर को सचिव व संदीप नारायणा को कैशियर चुना गया। चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में यूनियन के राज्य प्रधान कुलवंत शर्मा और राज्य उप प्रधान धर्मराज घणगस व जगबीर हुड्डा मौजूद रहे और उनकी अध्यक्षता में चुनाव हुआ। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल रावल ने बताया की पिछले 25 साल से हमारी यूनियन का चुनाव आपसी सहमति से ही होता आया है। चुने गये सभी पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया और उपस्थित यूनियन के राज्य नेताओं ने चुने गये पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व जिला चेयरमैन सेठपाल चौहान, पूर्व जिला प्रधान तेजबीर मलिक व अन्य मौजूद रहे। जिला चेयरमैन बने कुशलपाल चौहान व अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे और यूनियन व कर्मचारियों के हित में काम करेंगे।

