Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कोहिनूर एकेडमी के छात्रों ने खेली इको फ्रेंडली होली

टटियाना स्थित कोहिनूर एकेडमी के प्रांगण में होली की पूर्व संध्या पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को होली मनाने के कारणों, इतिहास व परंपराओं से अवगत करवाया गया। होली के पौराणिक महत्व...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
होली कार्यक्रम में भाग लेते कोहिनूर एकेडमी के छात्र व स्टाफ सदस्य। - निस
Advertisement

टटियाना स्थित कोहिनूर एकेडमी के प्रांगण में होली की पूर्व संध्या पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को होली मनाने के कारणों, इतिहास व परंपराओं से अवगत करवाया गया। होली के पौराणिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को प्रह्लाद, होलिका व हिरण्यकशिपु का होली पर्व से संबंध बताते हुए होलिका दहन से भी परिचित करवाया गया। तदुपरांत छात्रों ने विभिन्न वार, शबद गायन, भजन, गीतों व नृत्य की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। प्रधानाचार्या कंवलजीत कौर बाजवा व चेयरपर्सन डॉ. सुखविंदर कौर ने सभी को रंगोत्सव की शुभकामनाएं दी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×