Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कसौर की सरपंच रेखा देवी को प्रधान व संजीव कुमार को उपप्रधान चुना

ब्लॉक सीवन सरपंच एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सीवन ब्लॉक कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद सरपंच एवं प्रतिनिधि। -निस
Advertisement

ब्लॉक सीवन सरपंच संगठन की बैठक ब्लॉक कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न गांवों के सरपंचों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता मक्खन सरपंच डोहर और अमरीक सिंह ने की। गांव खानपुर के सरपंच प्रतिनिधि सोनू सैनी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। गांव कसौर की सरपंच रेखा देवी को प्रधान, संजीव कुमार सरपंच सैर को उपप्रधान, मुकेश कुमार को कैशियर तथा मंदीप को सचिव चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन पंचायतों से जुड़े मुद्दों और गांवों के विकास कार्यों को प्राथमिकता देगा। बैठक में पंचायतों के विकास और आपसी सहयोग को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर जोनी ग्रोवर, सरपंच कृष्ण कुमार बाजीगर पूर्व प्रधान, लखविंदर सिंह हांडा पूर्व प्रधान, सरपंच अमनदीप, इंद्र सहित अन्य सरपंच एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×