नारायण सेवा केंद्र में सद्भाव के साथ किया कन्या पूजन
अष्टमी पर दया गुप्ता मानव मंदिर, नारायण सेवा केंद्र में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां...
अष्टमी पर दया गुप्ता मानव मंदिर, नारायण सेवा केंद्र में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा के स्मरण एवं स्वागत संबोधन के साथ हुई, जिसमें कन्या पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। भारतीय परंपरा के अनुसार कन्याओं को देवी का स्वरूप मानते हुए उनका विधिवत पूजन किया गया। मुख्य यजमान मनोज खुराना द्वारा कन्याओं का रोली एवं अक्षत से तिलक कर सम्मान किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी कन्याओं को मोली का धागा बांधकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी ने नारी सम्मान, सेवा एवं संस्कार के संदेश को आत्मसात किया। इसके पश्चात सामूहिक रूप से जय अम्बे गौरी आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक सहभागिता की। कन्याओं को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया तथा उन्हें दक्षिणा एवं उपहार भेंट किए गए। मुख्य यजमान मनोज खुराना, डॉ. विवेक गर्ग, डॉ. दया गुप्ता, वीना अग्रवाल, सतपाल मंगला, दुर्गा प्रसाद, डॉ. नरेश गर्ग, डॉ. मनोज बंसल, सोनू बंसल, रमेश जिंदल, सारिका गर्ग, जीतेंद्र बंसल, जयप्रकाश गर्ग, मनोज गर्ग, विनोद मित्तल, अशोक शर्मा, अशोक मित्तल, और नारायण सेवा केंद्र का स्टाफ और विद्यार्थियों ने देवी स्वरूपा सभी कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
