Jagadhri News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और खिलाड़ियों के साहस की बदौलत आज हरियाणा देश का सिरमौर बना हुआ है: खेल मंत्री गौरव गौतम
अंतरराष्ट्रीय स्तर के बाकसर नीरज गोयत की नई खेल एकादमी का किया उद्घाटन
Jagadhri News: शुक्रवार को हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम जगाधरी में अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर नीरज गोयत की नई बॉक्सिंग अकादमी का उद्घाटन करने पहुंचे। उनका नीरज गौतम व समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेश की खेल नीति की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2 हजार से ज्यादा खेल नर्सरियां खोली गई हैं, जहां 50 हजार से ज्यादा युवा प्रैक्टिस कर रहे हैं।
मंत्री ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति को आज दूसरे राज्य भी कॉपी कर रहे हैं और देश में जहां भी गेम्स होते हैं, वहां हरियाणा के खिलाड़ी मेडल जीतने में सबसे आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में हरियाणा सिरमौर बना हुआ है।
भाजपा सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है।मैडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को धन राशि व सरकारी नौकरियों में नियमानुसार प्राथमिकता दी जा रही है। खेल मंत्री ने हरियाणा की खेल प्रतिभाओं और प्रदेश की खेल नीति को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और प्रदेश के खिलाड़ियों के साहस की बदौलत आज हरियाणा देश का सिरमौर बना है।
गौरव गौतम ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश में कहीं भी गेम्स होते हैं, तो हरियाणा के खिलाड़ी मेडल जीतने में सबसे आगे दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर नीरज गोयत की अकादमी के खुलने से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को बॉक्सिंग की बेहतर ट्रेनिंग और अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा।
खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के अवसर देना है, ताकि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन करते रहें। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा , भाजयुमो के जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी आदि भी मौजूद रहे।

